Banner
Banner

बुर्जकोटियां में रेड करने के लिए पुलिस ने बदला भेष, आम लोगों से बाइक मांगकर सादे कपड़ों में रेड कर रंगे हाथों पकड़ा अवैध माइनिंग का खेल, ट्रैक्टर-ट्रॉली इंपाउंड

illegal mining Panchkula:- हरियाणा के पंचकूला जिला में अवैध खनन माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए खाकी अब नए पैंतरों के साथ-साथ जासूसी के पारंपरिक तरीकों को अपना रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय देते हुए अमरावती क्षेत्र के बुर्जकोटियां के पास नदी में चल रहे अवैध […]
Jaspreet Singh
By : Published: 30 May 2026 20:47:PM
बुर्जकोटियां में रेड करने के लिए पुलिस ने बदला भेष, आम लोगों से बाइक मांगकर सादे कपड़ों में रेड कर रंगे हाथों पकड़ा अवैध माइनिंग का खेल, ट्रैक्टर-ट्रॉली इंपाउंड

illegal mining Panchkula:- हरियाणा के पंचकूला जिला में अवैध खनन माफियाओं के हौसले पस्त करने के लिए खाकी अब नए पैंतरों के साथ-साथ जासूसी के पारंपरिक तरीकों को अपना रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय देते हुए अमरावती क्षेत्र के बुर्जकोटियां के पास नदी में चल रहे अवैध माइनिंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने न केवल मौके से अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, बल्कि खनन माफियाओं को यह कड़ा संदेश भी दिया है कि वे पुलिस की नजरों से किसी भी सूरत में बच नहीं सकते।

29 मई की शाम को अमरावती पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि बुर्जकोटियां के पास नदी क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। आमतौर पर पुलिस की सरकारी गाड़ियों और वर्दी को देखकर खनन माफिया मौके से फरार हो जाते हैं, इसलिए अमरावती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने एक अनोखी रणनीति तैयार की। अपनी पहचान पूरी तरह छिपाने के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से एक साधारण मोटरसाइकिल मांगी। इसके बाद वह अपने एक साथी पुलिसकर्मी के साथ सादे कपड़ों में बाइक पर सवार होकर आम राहगीर की तरह चुपके से रेड करने निकल पड़े।

चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की यह तरकीब पूरी तरह कामयाब रही। जैसे ही वे बिना किसी शोर-शराबे के मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और मौके पर ही अवैध खनन सामग्री से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके तुरंत बाद पकड़े गए वाहन को अमरावती पुलिस चौकी लाया गया और माइनिंग विभाग को इस पूरे मामले की सूचना देकर वाहन को सीज किया गया।

इस कार्रवाई पर पंचकूला की डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खनन माफिया और अपराधी आजकल पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने मुखबिर तैनात रखते हैं। ऐसे में अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने और उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस को कई बार लीक से हटकर विभिन्न तरीके और रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि पंचकूला जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी औचक व गुप्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad