Tata Nexon हो गई एडवांस! अब नए वेरिएंट के साथ मिलेगा ADAS, जानें कीमत, नया रेड डार्क एडिशन भी लॉन्च

Tata Nexon को अब लेवल-1 ADAS और नए Red Dark Edition के साथ अपडेट किया गया है। नया ADAS फीचर सिर्फ Fearless Plus PS वेरिएंट में दिया गया है, जबकि Red Dark Edition में स्पोर्टी लुक और खास इंटीरियर थीम मिलती है। Tata Nexon With ADAS: देश में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन (Tata […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 17 Oct 2025 13:19:PM
Tata Nexon हो गई एडवांस! अब नए वेरिएंट के साथ मिलेगा ADAS, जानें कीमत, नया रेड डार्क एडिशन भी लॉन्च

Tata Nexon को अब लेवल-1 ADAS और नए Red Dark Edition के साथ अपडेट किया गया है। नया ADAS फीचर सिर्फ Fearless Plus PS वेरिएंट में दिया गया है, जबकि Red Dark Edition में स्पोर्टी लुक और खास इंटीरियर थीम मिलती है।

Tata Nexon With ADAS: देश में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) हमेशा से ग्राहकों की पसंदीदा गाड़ियों में गिनी जाती है। अब कंपनी ने इसमें कुछ अहम अपडेट किए हैं जो इसे और भी प्रीमियम बना देते हैं। 2025 Tata Nexon अब लेवल-1 ADAS (Advanced Driver Assistance System) और नए Red Dark Edition के साथ आ रही है।

ADAS वाला Nexon मॉडल: कीमत और फीचर्स

ADAS से लैस टाटा नेक्सन का Fearless+PS DCA वेरिएंट करीब साढ़े 13 लाख रुपये से शुरू होता है। जबकि इसका रेड डार्क पेट्रोल-DCA वर्जन की कीमत करीब 13.81 लाख रुपये तक जाती है। इन सभी कीमतों में टैक्स शामिल नहीं है।

नेक्सन के ADAS पैकेज में कई हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन सेंट्रिंग सिस्टम, हाई बीम असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इन फीचर्स की वजह से नेक्सन अब Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा एक्सयूवी 3XO) जैसी एसयूवी के मुकाबले में और मजबूत बन गई है। साथ ही, नेक्सन भारत की पहली मेड-इन-इंडिया एसयूवी है जिसे Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) और Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी), दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Tata Nexon Red Dark एडिशन की कीमत

कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को 12.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसके अलावा, नए एडिशन की लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने Tata Nexon लाइनअप में अब ADAS को भी शामिल किया है। ये दोनों नए फ़ीचर त्योहारी सीज़न से पहले आए हैं, जो निश्चित रूप से Nexon लाइन-अप की बिक्री में और सहायक होंगे।

Tata Nexon का वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)

Nexon Red DARK पेट्रोल MT 12.44 लाख रुपये
Nexon Red DARK पेट्रोल DCA (ADAS) 13.81 लाख रुपये
Nexon Red DARK CNG MT 13.36 लाख रुपये
Nexon Red DARK डीजल MT 13.52 लाख रुपये
Nexon Red DARK डीजल AMT 14.15 लाख रुपये

कंपनी ने इसके नए Red Dark एडिशन को पेट्रोल, डीजल और CNG सभी पावरट्रेन में पेश किया है। इसकी जहां इसकी शुरुआती कीमत 12.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, वहीं इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 14.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad