Volvo XC60 Facelift ने इंडियन मार्केट में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की है। इस SUV को नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 71.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Volvo XC60 Facelift Lauch in India: लग्जरी, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का बेमिसाल कॉम्बिनेशन पेश करते हुए, वोल्वो कार इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी का नया फेसलिफ्ट मॉडल, Volvo XC60 माइल्ड हाइब्रिड, लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹71.90 लाख रखी गई है।
2025 Volvo XC60: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
2025 Volvo XC60 के डिजाइन में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे और अधिक मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं। इसके फ्रंट में डायगोनल स्लैट्स वाली ग्रिल दी गई है, जो XC90 Facelift से इंस्पायर्ड है। फ्रंट बम्पर में नए एयर वेंट्स और मल्टी-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे और अधिक अट्रैक्टिव बनाते हैं।
2025 Volvo XC60 के लिए तीन कलर ऑप्शन भी एड किए गए हैं। इसमें Forest Lake, Aurora Silver, और Mulberry Red शामिल है। इसके अलावा SUV Crystal White, Onyx Black, Denim Blue, Platinum Grey, Bright Dusk, और Vapour Grey शामिल हैं।
Volvo XC60 Facelift के फीचर्स
Volvo कार में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नैप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री और मसाजिंग फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गाड़ी के कलर ऑप्शन में भी बदलाव किया गया है, जिसे दो नए शेड्स Forest Lake और Mulberry Red में पेश किया गया, इसके साथ ही पहले की तरह Crystal White, Onyx Black, Denim Blue, Bright Dusk और Vapour Grey जैसे ऑप्शन भी मौजूद रहेंगे।

सेफ्टी में भी दमदार
2025 XC60 Facelift में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के तहत ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग, पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन, लेन-कीपिंग असिस्ट, और लेन-डिपार्चर वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और इंटेलिजेंट सेफ्टी असिस्टेंस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
2025 Volvo XC60 Facelift में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 250 bhp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह इंजन ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह SUV 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।