शुरू हुआ 44वां इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर, जानें ऑनलाइन टिकट बुक करने का तरीका और फेयर की टाइमिंग
Delhi Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में 44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला भव्य शुरुआत के साथ शुरू हो चुका है। जिसकी शुरूआत शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मेले का उद्घाटन किया।
Trade Fair in Delhi Tickets Price: दिल्ली में ट्रेड फेयर (Delhi Trade Fair) चल रहा है और आज यानी 19 नवंबर से पब्लिक के लिए खुल गया है। बता दें कि 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सहित 12 देशों की कंपनियों के स्टॉल यहां लगे हुए है। हर साल की तरह इस बार भी मेल 14 नवंबर से शुरु हुआ है, लेकिन शुरुआती पांच दिन केवल बिजनेस विजिटर्स और थोक खरीदारों के लिए रखे गए हैं। अब आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुला रहेगा।
टिकट की कीमतें दो कैटेगरी में तय की गई है:
दिल्ली आने वाले लोगों के लिए मेले की टिकट कीमतें इस बार पहले से स्पष्ट और आसान रखी गई हैं।
वीकेंड और गजेटेड हॉलीडे वाले दिन व्यस्क के लिए एक टिकट 150 रुपये और बच्चे का टिकट 60 रुपये में मिलेगा। सामान्य दिनों में एक टिकट की कीमत (व्यस्क) 80 रुपये और (बच्चा) 40 रुपये होगी।
इसके अलावा सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजन के लिए प्रवेश बिल्कुल फ्री है। उन्हें केवल वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।
अब जाने कैसे खरीदें टिकट
टिकट के लिए आपके पास ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही ऑप्शन है। आप ऑनलाइन टिकट DMRC के Sarthi ऐप से ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों से आप ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
टाइम का भी रखें ध्यान
ट्रेड फेयर 27 नवंबर तक चलेगा। मेले में सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक घूम सकते है। 5:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।