हरियाणा में 3.4 तीव्रता का भूकंप ; लोग घरों से निकले बाहर
Haryana Earthquake: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए। जानकारी के अनुसार, सोनीपत और उसके आसपास के इलाकों में हल्के भूकंप के झटके कई बार दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केलर पर 3.5 आंकी गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में भूकंप आया था। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई थी।
विशेषज्ञ बोले- धरती के नीचे बनी हुई है हलचल
पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा के विभिन्न जिलों खासकर रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में समय-समय पर महसूस किए गए। भूकंपीय झटकों ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
ये सभी जिले जोन फैक्टर 0.16 में आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये झटके बड़े भूकंप की चेतावनी नहीं कहे जा सकते, लेकिन यह जरूर दर्शाते हैं कि धरती के भीतर हलचल लगातार बनी हुई है।