मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में भीषण आग, विस्फोट से 23 लोगों की मौत

Explosion in Mexico: मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर में सुपरमार्केट में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग से 23 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा डे ऑफ द डेड फेस्टिवल के दौरान हुआ। Fire At Store in Mexico: उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में एक स्टोर में शनिवार को आग और […]
Khushi
By : Updated On: 02 Nov 2025 13:07:PM
मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर’ में भीषण आग, विस्फोट से 23 लोगों की मौत

Explosion in Mexico: मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर में सुपरमार्केट में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग से 23 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा डे ऑफ द डेड फेस्टिवल के दौरान हुआ।

Fire At Store in Mexico: उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में एक स्टोर में शनिवार को आग और विस्फोट में बच्चों सहित कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि आग सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो शहर में लगी। सोनोरा के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने मृतकों की संख्या बताई और कहा कि घायलों को हर्मोसिलो के छह अस्पतालों में ले जाया गया है।

सालास चावेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मौतें जहरीली गैसों में सांस लेने के कारण हुईं। उन्होंने कहा, इस समय हमारे पास ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों ने किसी भी तरह की जाँच से इनकार नहीं किया है।

त्योहार की खुशी मातम में बदली

सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है। देशभर में ‘डे ऑफ द डेड’ त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को लोग अपने दिवंगत परिजनों की याद में मनाते हैं। शोभायात्राएं निकालते हुए अपनों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस दौरान हर्मोसिलो शहर की सुपर मार्केट में अचानक एक स्टोर में धमाका हो गया और भयंकर आग लग गई। 4 बच्चों समेत 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

आग बुझाने में जुटी टीम

मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। गवर्नर ने कहा, ‘‘हमें फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।’’ उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ‘वाल्डो’ के स्टोर में भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है। एक वीडियो में एक जला हुआ आदमी स्टोर के प्रवेश द्वार से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा नजर आ रहा है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad