अमेरिका में एक बार फिर भयानक विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रैश हो गया कार्गो प्लेन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

America Plane Crash: अमेरिका से एक बार फिर से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल अमेरिका के लुइसविले मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया है। US Plane Crash: अमेरिका में बुधवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। बुधवार को केंटकी राज्य […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 05 Nov 2025 08:22:AM
अमेरिका में एक बार फिर भयानक विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रैश हो गया कार्गो प्लेन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

America Plane Crash: अमेरिका से एक बार फिर से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल अमेरिका के लुइसविले मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया है।

US Plane Crash: अमेरिका में बुधवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। बुधवार को केंटकी राज्य में लुइसविल में एक कार्ग्रो प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यहां पर उड़ाने के तुरंत बाद ही एक UPS कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया. दरअसल UPS एक पार्सल कंपनी है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, UPS का यह MD-11 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। FAA ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अगुवाई में की जा रही है। FAA के अनुसार, यूपीएस कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलूलू के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।

एयरपोर्ट का संचालन फिलहाल बंद

एफएए ने बताया कि हादसा शाम करीब 5.15 बजे की है। इसके बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की लपटें देखी हैं। सोशल मीडिया पर घटना की बहुत सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें आग की तेज लपटें और मलबा दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट से आठ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को पुलिस ने घर के अंदर ही रहने का आदेश दिया है।

इस विमान के जमीन पर गिरते ही भयानक आग लग गई। हादसे के बाद अधिकारियों ने हवाई क्षेत्र बंद दिया और आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। इस हादसे में यूपीएस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विमान में 3 क्रू मेंबर सवार थे। घटना के बाद लुइसविले मेट्रो पुलिस और कई अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के क्रेश होते ही धुएं का गुबार आसमान छूने लगा।

हजारों कर्मचारी करते हैं काम

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “हमें पता है कि लोग घायल हुए हैं। हमें अभी तक मृतकों के बारे में पता नहीं है, लेकिन हम सभी केंटकी वासियों से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध कर रहे हैं।” बेशियर ने कहा कि दुर्घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन एजेंसियों की प्रतिक्रिया सराहनीय है। विभिन्न ज्वलनशील या संभावित विस्फोटक पदार्थों के कारण यह अभी भी खतरनाक स्थिति है।

बता दें कि लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट UPS के लिए दुनिया का सबसे बड़ा हब है। यहां पर रोजाना 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी करीब 20 लाख पार्सल की प्रोसेसिंग करते हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad