घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद कर जेल भेजा

Panchkula theft case; पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते न केवल आरोपी को काबू किया गया, बल्कि चोरी से प्राप्त नकदी भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में […]
Jaspreet Singh
By : Published: 24 Mar 2026 20:14:PM
घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद कर जेल भेजा

Panchkula theft case; पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते न केवल आरोपी को काबू किया गया, बल्कि चोरी से प्राप्त नकदी भी बरामद कर ली गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 21 मार्च को पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि सेक्टर-12 ए स्थित उनके घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर घरेलू सामान चोरी कर ले गया। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।

मामले की जांच के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन, निवासी सेक्टर-20 पंचकूला, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी किया गया सामान राह चलते एक कबाड़ी को बेच दिया था।

पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad