पाकिस्तान में आजादी के जश्न में पसरा मातम, हवाई फायरिंग में 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल
Pakistan Independence Day: पाकिस्तान आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर कराची शहर में खुशियां मातम में बदल गईं। जश्न दौरान की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 8 साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल है।
Pakistan Independence Day Firing: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, कराची में लापरवाही से की गई हवाई फायरिंग में एक बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। शहरभर में हुए कार्यक्रमों के दौरान 60 से ज्यादा लोग गोली लगने से घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अजीजाबाद में जब एक छोटी बच्ची गली में घूम रही थी तो उसे आकर गोली लगी और उसकी मृत्यु हो गई। कोरंगी में एक व्यक्ति स्टीफन की मौत होने की पुष्टि हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कराची के कई इलाकों में फायरिंग की घटना दर्ज की गई। इनमें लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे मुख्य तौर से इलाके हैं। वहीं शरीफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी जैसे इलाके भी इससे प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लापरवाही और खतरनाक बताया और नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित तरीके से मनाने का आग्रह किया। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि हवाई फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किन इलाकों में की गई फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान के लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बल्दिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर में हवाई फायरिंग की घटनाएं हुईं. इसके अलावा शरीफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सुरजानी टाउन, ज़मान टाउन और लांधी में भी ऐसे मामले सामने आए।
आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद, कई गिरफ्तार
घायल लोगों को सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों के साथ-साथ गुलिस्तान-ए-जौहर और शहर के अन्य इलाकों के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और हवाई फायरिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।