iPhone 17 के बाद इनका बजेगा डंका, Apple अब ला रहा ये प्रोडक्ट्स! लैपटॉप से लेकर आईपैड है लिस्ट में
Apple सिर्फ MacBook ही नहीं, बल्कि Apple अपने फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro M5 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज को बाजार में उतारा है, लेकिन अब कंपनी का ध्यान अपने अगले बड़े प्रोडक्ट पर शिफ्ट हो गया है। इस बार फोकस Mac डिवाइस पर है और खबर है कि Apple आने वाले महीनों में M5 प्रोसेसर से लैस MacBook Pro पेश कर सकता है, बताया जा रहा है कि नए MacBook Pro मॉडल्स लगभग बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही कंपनी MacBook Air (J813 और J815) और दो नए एक्सटर्नल डिस्प्ले (J427 और J527) पर भी काम कर रही है, उम्मीद है कि ये डिवाइस इस साल के अंत या फिर 2026 की पहली तिमाही तक लॉन्च हो सकते हैं।
Apple सिर्फ MacBook ही नहीं, बल्कि Apple अपने फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro M5 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन वेब पर iPad Pro M5 के दो अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आने के बाद लॉन्च की अटकलें और तेज हो गई हैं। 9To5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, इन वीडियो में डिवाइस के डिजाइन, कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
क्यों खास है Apple का नया M5 Chip?
Apple का नया M5 चिप उसके लिए एक बड़ा कदम है, साल 2020 से Apple धीरे-धीरे Intel प्रोसेसर छोड़कर अपनी ही चिप बनाने पर ध्यान दे रहा है। हर नई चिप के साथ कंपनी ने लैपटॉप की स्पीड और बैटरी लाइफ को पहले से बेहतर किया है। अब M5 चिप के जरिए Apple चाहता है कि उसके MacBook, Windows लैपटॉप्स से भी ज्यादा ताकतवर और भरोसेमंद साबित हों। इस समय Windows लैपटॉप्स में Intel, AMD और Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर इस्तेमाल हो रहे हैं। ऐसे में Apple के लिए अपनी बढ़त बनाए रखना बहुत ज़रूरी हो गया है।
क्या होगा खास नए MacBook Pro में?
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, नए MacBook Pro मॉडल (जिनके कोडनेम J714 और J716 हैं) अब मास प्रोडक्शन के करीब हैं। इसके साथ ही, कंपनी MacBook Air (J813 और J815) के नए वर्जन और दो नए एक्सटर्नल डिस्प्ले (J427 और J527) पर भी काम कर रही है। उम्मीद है कि ये डिवाइस साल 2025 के आखिर तक या 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं।
Apple TV (FaceTime कैमरा के साथ)
Apple अपने Apple TV को भी अपग्रेड करने जा रहा है। इस बार इसमें A17 Pro चिपसेट मिलेगा, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें N1 चिप, WiFi 7 सपोर्ट और पहली बार इन-बिल्ट FaceTime कैमरा देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि टीवी पर सीधे वीडियो कॉल्स करना संभव होगा।
लॉन्च डेट और उम्मीदें
हालांकि Apple ने अभी तक लॉन्च की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन MacBook के साथ iPad Pro M5 के लॉन्च की चर्चाएं तेज हो रही हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह डिवाइस Apple फैन्स के लिए नया डबल धमाका साबित होगा, जिसमें पावर, परफॉर्मेंस और फ्रंट कैमरा अपग्रेड का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।