17 साल सेवा के बाद नौकरी से निकाले जाने का दावा वायरल, Bharti Airtel ने दी सफाई

Airtel Viral News: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने 17 वर्षों तक काम करने के बाद नौकरी से हटाए जाने और पीएफ व ग्रेच्युटी न मिलने का आरोप लगाया। इस वीडियो ने लोगों के बीच व्यापक चर्चा छेड़ दी। हालांकि, Bharti Airtel से जुड़े सूत्रों […]
Khushi
By : Updated On: 29 Mar 2026 16:42:PM
17 साल सेवा के बाद नौकरी से निकाले जाने का दावा वायरल, Bharti Airtel ने दी सफाई

Airtel Viral News: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने 17 वर्षों तक काम करने के बाद नौकरी से हटाए जाने और पीएफ व ग्रेच्युटी न मिलने का आरोप लगाया। इस वीडियो ने लोगों के बीच व्यापक चर्चा छेड़ दी।

हालांकि, Bharti Airtel से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को स्पष्ट करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति कंपनी का प्रत्यक्ष कर्मचारी नहीं था। बताया गया कि वह एक स्वतंत्र रूप से संचालित डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

स्रोतों के अनुसार, उसके रोल से संबंधित सभी बकाया राशियां—जिसमें भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और वेतन शामिल हैं—सहमत शर्तों के अनुसार पूरी तरह से निपटा दी गई हैं।

मामला क्या था जाने

https://www.instagram.com/reel/DVYeupyjCPs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम पवन शर्मा बताया जा रहा है. उनका दावा है कि उन्होंने Airtel के साथ लगभग 17 साल तक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया.

वीडियो में वो रोते हुए बताते हैं कि इतने लंबे समय तक कंपनी के लिए काम करने के बाद भी जब उन्हें नौकरी से हटाया गया तो उन्हें PF और Gratuity जैसे जरूरी फायदे नहीं मिले.

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक कंपनी के लिए काम करने के बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. इस वीडियो में ये शख्स एयरटेल के किसी ऑफ़िस के सामने दिख रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल से भी गुहार लगाई है.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad