अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का तांता, अब तक 3.5 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी का दर्शन
Amarnath Yatra: 21 दिनों में ही 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, भले ही इस बार हिमलिंग यात्रा शुरू होने के सिर्फ 8 दिन बाद ही पूरी तरह पिघल गया हो।
Amarnath Yatra को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बत दे कि 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 3.5 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। आज 3,500 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू के दो आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 21 दिनों में 3.5 लाख से ज्यादा यात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लगातार जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि “इस साल यात्रा करने वाले 3.50 लाख यात्रियों का आधिकारिक अनुमानित आंकड़ा गुरुवार को ही पार होने की संभावना है, जबकि यात्रा समापन में अभी 17 दिन शेष हैं। यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रही है। पिछले 21 दिनों में 3.42 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं, और गुरुवार को 3,500 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”
अधिकारियों ने बताया, “इनमें से 45 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 832 यात्रियों को लेकर सुबह 3:25 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि 95 वाहनों का दूसरा काफिला 2,668 यात्रियों को लेकर पहलगाम आधार शिविर के लिए सुबह 4:01 बजे रवाना हुआ।” अमरनाथ यात्रा के लिए भक्त हर हर महादेव के नारे और बोल बम के नारों के साथ रवाना हो रहा है और भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
3.50 लाख का आंकड़ा होगा पार!
अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ से माना जा रहा है कि इस वर्ष 3.50 लाख भक्तों का आंकड़ा पार होने की संभावना है। बता दें अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अभी यात्रा के समापन में 17 दिन बाकी हैं। वहीं पिछले 21 दिनों में 3.42 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त को होगी खत्म
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदा तैनाती के अलावा सीएपीएफ की 180 अतिरिक्त कंपनियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही, सेना ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए इस साल 8,000 से ज़्यादा विशेष कमांडो भी तैनात किए हैं।
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 38 दिनों बाद 9 अगस्त को खत्म होगी। यह दिन श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व भी है।