रिंग रोड तक फैलेगा अम्बाला कैंट, नए सेक्टरों में होगी ढांचागत सुविधाएं, ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन शुरू : मंत्री अनिल विज

Ambala Cantt development; ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सात नए सेक्टरों के बनने से अम्बाला छावनी महानगर बन जाएगा जिसका रिंग रोड तक विस्तार होगा। अम्बाला छावनी के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज प्रयासों से सिरे चढ़ी सेक्टर विकसित करने की योजना अंबाला […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 28 Feb 2026 19:19:PM
रिंग रोड तक फैलेगा अम्बाला कैंट, नए सेक्टरों में होगी ढांचागत सुविधाएं, ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन शुरू : मंत्री अनिल विज

Ambala Cantt development; ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सात नए सेक्टरों के बनने से अम्बाला छावनी महानगर बन जाएगा जिसका रिंग रोड तक विस्तार होगा। अम्बाला छावनी के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज प्रयासों से सिरे चढ़ी सेक्टर विकसित करने की योजना

अंबाला में रिंग रोड के निर्माण के मद्देनजर, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष ही हरियाणा सरकार से अम्बाला छावनी में एचएसवीपी के नए सेक्टरों को विकसित करने को पत्र लिखा था और इसी संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थी। मंत्री अनिल विज ने कहा था कि अम्बाला में रिंग रोड का निर्माण चल रहा है और अंबाला छावनी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा था कि रिंग रोड के किनारे उन जगहों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाना चाहिए जहां एचएसवीपी के सेक्टर विकसित किए जा सकते हैं।

जमीन अधिग्रहण के लिए ‘ई-भूमि’ पोर्टल पर आवेदन

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने नए सेक्टरों के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई है और ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन ली जा रही है। किसान या भू-स्वामी जो स्वेच्छा से अपनी जमीन सरकार को बेचना चाहते हैं। ई-भूमि पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जमीन का उचित भाव भू-स्वामी को मिलेगा और वे सीधे तौर पर इस विकास प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad