Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਜੰਤਰ-ਮੰਤਰ ’ਤੇ CJP ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਖ਼ਤ; 70 ਲੋਕ ਹਿਰਾਸਤ ’ਚ, ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ ਅਨਸ਼ਨ... Mallikarjun Kharge Birthday: 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे; PM मोदी, ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

मोरनी घूमने गए युवक का गुम हुआ एप्पल आईफोन, पंचकूला पुलिस ने ढूंढकर सुरक्षित लौटाया

पंचकूला/ 26 जून:- पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मोरनी चौकी पुलिस ने अपनी तत्परता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए करीब दो सप्ताह पहले खोए एक एप्पल आईफोन […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 26 Jun 2026 16:18:PM
मोरनी घूमने गए युवक का गुम हुआ एप्पल आईफोन, पंचकूला पुलिस ने ढूंढकर सुरक्षित लौटाया

पंचकूला/ 26 जून:- पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मोरनी चौकी पुलिस ने अपनी तत्परता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए करीब दो सप्ताह पहले खोए एक एप्पल आईफोन 15 को उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी निवासी करण करीब दो सप्ताह पहले मोरनी क्षेत्र में घूमने गए थे। इसी दौरान उनका एप्पल आईफोन 15 कहीं गिरकर खो गया। गश्त के दौरान मोरनी चौकी पुलिस टीम को यह मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। मोबाइल फोन बंद था तथा पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण उसके मालिक की तत्काल पहचान करना संभव नहीं था।

इसके बावजूद मोरनी चौकी पुलिस ने हार नहीं मानी और तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल धारक की जानकारी जुटाने के प्रयास लगातार जारी रखे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और मोबाइल के वास्तविक मालिक की पहचान होने के बाद मोरनी चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने 25 जून को करण को चौकी बुलाकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत उनका एप्पल आईफोन 15 सुरक्षित वापस सौंप दिया।

करीब दो सप्ताह बाद अपना मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर करण ने पंचकूला पुलिस, विशेष रूप से मोरनी चौकी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा की भावना के कारण उन्हें अपना कीमती मोबाइल वापस मिल सका। यह कार्य आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसे को और अधिक मजबूत करने वाला है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News