बब्बर खालसा के सदस्यों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 10 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं और बब्बर खालसा के लोगों का पकडा जाना एजेंसियों की बहुत बडी उपलब्धि है। विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा के लोगों को पकडा गया है, […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Apr 2026 21:10:PM
बब्बर खालसा के सदस्यों की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 10 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं और बब्बर खालसा के लोगों का पकडा जाना एजेंसियों की बहुत बडी उपलब्धि है।

विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियांे द्वारा दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा के लोगों को पकडा गया है, जिसके तहत सीसीटीवी की लाईव फीड पाकिस्तान जा रही थी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

प्राईवेट बैंकों के सबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव तथा वित विभाग के तहत जारी निर्देशों के तहत हमारे विभाग कार्यवाही करेगें।

संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, देश के विकास व व्यवस्था में महिलाओं को साथ होना चाहिए।

हरियाणा में एसआईआर किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी प्रकार की कोई भी ज्यादती नहीं की जाती है और किसी भी प्रकार से नाजायज रूप से किसी का नाम नहीं काटा जाएगा और नाजायज किसी का रखा भी नहीं जाएगा।

पाकिस्तान को सीजफायर करवाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पाकिस्तान भी इस ऐपीसोड का पार्ट था इसलिए पाकिस्तान ने यह भूमिका अदा की है। पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों के प्रमुखों के साथ बैठक भी की थी। हालांकि यह मामला अभी चल रहा है कि कितना सीजफायर हुआ है कितना नहीं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad