सोया चाप के 350 रूपए मांगना पड़ा मंहगा, दुकान मालिक और कारीगरों के साथ जमकर मारपीट, दुकान भी तोड़ी
Faridabad News: मंगलवार रात को करीब 10 बजे ठाकुरवाडे के पांच से छह युवक उनकी दुकान पर चाप खाने के लिए आए।
Attack on shop owner and vandalized in Faridabad: ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में एक दुकानदार को सोया चाप के 350 रूपए मांगना मंहगा पड़ गया। चाप खाने आए पांच युवकों ने पहले दुकान मालिक और कारीगरों के साथ जमकर मारपीट की, फिर बाद में दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चाप के मांगे थे 350 रूपए
ओल्ड थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में पथवारी मंदिर के सामने भोलू नामक युवक चाप की दुकान चलाता है। मंगलवार रात को करीब 10 बजे ठाकुरवाडे के पांच से छह युवक उनकी दुकान पर चाप खाने के लिए आए। जब वह चाप खाकर जाने लगे तो उनके कारीगर ने युवकों से बिल के 350 रूपए मांग लिए।
जिससे वह नाराज हो गए। उन्होंने पहले कारीगर और फिर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों ने युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हुए।
पुलिस ने 5 पर केस दर्ज किया
ओल्ड थाना प्रभारी के अनुसार मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तोड़फोड़ करने बदमाश आए दिन दुकानदारों से झगड़ा करते है। इसी मार्केट में दुकानदारों से उगाही करने वाले बदमाश विजय को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार करके जुलूस निकाला था। पुलिस ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।