Uttra Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Mathura Yamuna Expressway Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार (19 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट में पिता, दो बेटों समेत 6 की दर्दनाक मौत हो गई। दो गंभीर हैं। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर आए और कार सवार घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत लाया घोषित कर दिया। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
झपकी आने से हुआ हादसा
रात होने के कारण काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। चीख-पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटा। कार सवार सभी को बाहर निकाला। दर्द से तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है।
हादसे में इनकी हुई मौत
मृतकों की पहचान आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन के रूप में हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की भी जान गई है। एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में धर्मवीर पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं।