गणतंत्र दिवस के मध्य नजर भिवानी पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गो पर लगाए नाके : SHO नरेंद्र कुमार
भिवानी, 24 जनवरी : भिवानी पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मध्य नजर अप्रिय घटना रोकने के लिए शहर थाना पुलिस और आरपीएफ पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। यहां ट्रेन में आने वाले यात्रियों के सामान की जांच की वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी सर्च अभियान चलाकर वहां ठहरे लोगों की जांच की। संदिग्ध वाहनों को भी रूकवाकर जांच की गई। एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने स्वयं जांच में जुटे। वहीं सर्च अभियान में डाग स्क्वायड भी साथ रही। करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया।
सिटी एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि आज भिवानी पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान के दौरान उन्हें दो संदिग्ध मोटरसाइकिल मिली है जिनको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि है रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लंबे समय से खड़ी हैं जिसके चलते जांच की जा रही है मीना ने कहा कि दो संदिग्ध व्यक्ति भी मिले थे जिनकी आइडेंटिटी को चेक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भिवानी शहर के सीमाओं पर भी नाके लगाए गए हैं और आने जाने वाहनों की भी जांच की जा रही है
थाना शहर प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस के चलते कोई भी अप्रिय घटना न घाटे और शांति प्रिया ढंग से गणतंत्र दिवस को मनाया जा सके उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रेलवे स्टेशन सहित अनेकों जगहों पर सर्च अभियान चलाया। और उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है के अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो इसकी सूचना डायल 112 को कर सकते हैं उन्होंने बताया कि डायलॉग 112 की गाड़ी 8 मिनट के अंदर किसी भी स्थान पर पहुंचने में सक्षम है तो उन्होंने नागरिकों से अपील की के पुलिस का सहयोग करें।
बाइट: सिटी एसएचओ नरेंद्र कुमार और आरपीएफ अधिकारी।