बिहार चुनाव में मतदाताओं ने रचा इतिहास, पहले चरण में 64% से ज्यादा मतदान, नितिश को सताने लगा सत्ता का डर

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न, 18 जिलों की 121 सीटों पर 64.66% मतदान हुआ। कई जगह झड़प और फर्जी वोटिंग की घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गई। सुबह […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 07 Nov 2025 12:07:PM
बिहार चुनाव में मतदाताओं ने रचा इतिहास, पहले चरण में 64% से ज्यादा मतदान, नितिश को सताने लगा सत्ता का डर

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न, 18 जिलों की 121 सीटों पर 64.66% मतदान हुआ। कई जगह झड़प और फर्जी वोटिंग की घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गई। सुबह 7 बजे से चली मतदान प्रक्रिया में कुल 64.66% फीसदी वोटिंग हुई। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं राजधानी पटना में 55.02% मतदान हुआ।

अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग कराई गई। इस बार शहरी इलाकों में मतदाताओं का उत्साह अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्रों में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। इनमें कुम्हरार में 39.52%, दीघा में 39.10% और बांकीपुर में 40% वोट पड़े।

पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरा चरण और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस चरण में दो डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। 10 सीटों पर मुकाबला बेहद हॉट माना जा रहा है, जिनमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह जैसे कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

इस बीच, कुछ इलाकों से हल्की झड़पों की खबरें भी आईं। लखीसराय में भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ, हालांकि वे सुरक्षित हैं। वहीं, दरभंगा के घनश्यामपुर में फर्जी वोटिंग करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जाले विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग एजेंटों के बीच विवाद और पथराव की घटना भी सामने आई।

कुछ क्षेत्रों जैसे- मुंगेर, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर और जमालपुर में शाम 5 बजे तक ही मतदान संपन्न कराया गया।

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग के बाद अब सभी नजरें अगले चरण की तैयारियों पर हैं। बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को देखकर माना जा रहा है कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

नतीजों की तारीख

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। सभी की निगाहें इस बार यह देखने पर हैं कि क्या तेजस्वी यादव सत्ता तक पहुंच पाएंगे या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad