Birthday Party बनी जंग का मैदान, गाना बदलने को लेकर युवतियों में झगड़ा, मारपीट तक पहुंचा मामला
Breaking News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के एक बिल्डर का परिवार अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने क्लब पहुंचा था। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर दो युवतियों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बिल्डर ने बताया कि वो रात 12 बजे के करीब वापस घर आ गए थे, लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान झगड़ा हुआ। पार्टी में मौजूद आरोपी लड़की ने इसके बाद अपने दोस्तों और रिस्तेदारों को बुला लिया, जिसके बाद उनके परिवार पर अटैक किया गया। यहां तक की उनकी बेटी को भी कुछ युवकों ने पीटा। किसी ने थप्पड़ मारा तो किसी ने घसीटा।
पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके कपड़े भी खींचे गए। उधर, बिल्डर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि वो क्लब में लगे सीसटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है, जिसके बाद कार्रवाई होगी।
कनाडा में फाइनेंस की पढ़ाई कर रही बेटी
रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है। 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया गया था। वह 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी। इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया गया था।
क्लब मालिक पर बिल्डर का आरोप
रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब के मालिक रिषिन चितकारा भी वहीं मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की। यहां तक की क्लब के गार्ड्स ने भी बच्चों पर हमला किया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि पीड़ित युवती द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लब में लगे सीसटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।