लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में फिर खलबली! दो CRPF स्कूल और चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Blast Threat: दिल्ली में लाल किला के पास कार धमाके के बाद फिर हड़कंप मच गया है। क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद के नाम से दिल्ली की 2 जिला अदालतों और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। Bomb Threat in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली इन दोनों हाई अलर्ट पर है। बता दें […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 18 Nov 2025 13:17:PM
लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में फिर खलबली! दो CRPF स्कूल और चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Blast Threat: दिल्ली में लाल किला के पास कार धमाके के बाद फिर हड़कंप मच गया है। क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद के नाम से दिल्ली की 2 जिला अदालतों और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

Bomb Threat in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली इन दोनों हाई अलर्ट पर है। बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसके मद्देनजर जगह-जगह दिल्ली पुलिस सख्त चेकिंग अभियान चला रही है।

इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जहां राजधानी की 4 अदालतों और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की हिला देने वाली चेतावनी दी गई है। धमकीभरा ई-मेल जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दे, मिली धमकी का साफ-साफ लिखे गए ई-मेल में पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित CRPF स्कूलों को भी बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है।

घटनास्थलों की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तुरंत एक्टिव हो गए। बम निरोधक दस्ते, कुत्तों की तलाशी टीम (डॉग स्क्वॉड), फायर ब्रिगेड और साइबर पुलिस को तैनात कर सख्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। प्रभावित कोर्ट परिसरों और स्कूलों को खाली करवा दिया गया, ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके।

तलाश में हालांकि कहीं भी कोई संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तलाशी में किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है। इस बात का संदेह है कि धमकी हॉक्स (फर्जी) हो सकती है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियाँ इसे हल्के में नहीं ले रही हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad