लद्दाख के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा, सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, 2 अधिकारी शहीद और 3 गंभीर रूप से घायल
Ladakh Accident: लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। सेना के एक वाहन पर बोल्डर गिर गया। इस हादसे में दो अधिकारी शहीद हो गए और तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Army Vehicle hit by Boulder in Ladakh: लद्दाख से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई है। इस हादसे में एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हुई है और एक अधिकारी और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक सैन्य अधिकारी 14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह हैं।
हादसे पर सेना का बयान
घायल जवानों को 153 GH, लेह ले जाया गया है। हादसे को लेकर भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि 30 जुलाई को करीब 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया। बचाव कार्य जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि लद्दाख के दुरबुक में एक कार के एक चट्टान से टकराने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए।
खराब मौसम की वजह से हो रहे हादसे
बता दें कि लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने दोनों व्यक्तियों को बचाया था और उन्हें आगे के इलाज के लिए कारू के एक अस्पताल भेज दिया था।