Banner
Banner

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर चुनावी वादे को पूरा कर रहे हैं : बड़ौली

Narendra Modi Birthday: युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। Seva Pakhwada, Panch Parivartan: भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगी’ की अध्यक्षता में सम्पन्न […]
Amritpal Singh
By : Published: 13 Sep 2025 20:44:PM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर चुनावी वादे को पूरा कर रहे हैं : बड़ौली

Narendra Modi Birthday: युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

Seva Pakhwada, Panch Parivartan: भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगी’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चार स्तरों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा, पंच परिवर्तन जैसे विषय प्रमुख रहे। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अभिनव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया तथा सेवा पखवाड़ा प्रदेश संयोजक एवं असंध विधायक योगेंद्र राणा उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में लगतार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में युवा मोर्चा की भूमिका निर्णायक रही है। युवा मोर्चा की तारीफ करते हुए बड़ौली ने कहा कि युवा ऊर्जा के केंद्र होते हैं। युवा जोश जिस तरफ चलता है उस तरफ परिणाम निकलते हैं और विजय मिलती है। युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में युवाओं का योगदान सर्वोच्च रहा।

पीएम मोदी के जन्म दिन पर सेवा पखवाड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी युवा केंद्र की मोदी और राज्य की नायब सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संकल्प पत्र में दिए हर चुनावी वादे को पूरा कर रहे हैं। नायब सरकार के कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। बड़ौली ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की ओर से सेवा के जितने भी कार्यक्रम आए हैं उनमें बढ़चढ़ कर भाग लें।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठन से जुड़े विषयों पर बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हमे प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के भाव से लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में मदद करनी है साथ ही नायब सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है।

केंद्र और प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी

युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि भाजपा का युवा मोर्चा की मेहनत का परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने युवाओं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छे काम कर रही है। नायब सरकार हर रोज जनकल्याण को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी युवा सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा की रीति नीति बताकर युवाओं को प्रेरित करें।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगी’ ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के कोने-कोने तक सेवा, संगठन और समर्पण के भाव से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने युवाओं को इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हो रहे नमो युवा मैराथन का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कुरुक्षेत्र एवं गुरुग्राम जिले में रहने वाला है जिसमें लगभग 10000 की संख्या में युवा इस मैराथन में भाग लेंगे। इस मैराथन में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहेंगें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad