आवश्यकता के अनुसार अपग्रेड किए जाएंगे अस्पताल : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 17 अक्तूबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।  उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसके निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध […]
Khushi
By : Updated On: 17 Oct 2025 15:12:PM
आवश्यकता के अनुसार अपग्रेड किए जाएंगे अस्पताल : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 17 अक्तूबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसके निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी आवश्यकता महसूस होगी, वहां के अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा।

आरती सिंह राव ने बताया कि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में नारनौल स्थित सिविल हॉस्पिटल को 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का बनाया जाएगा। इस अपग्रेडेशन परियोजना पर लगभग 2773 लाख रुपए की लागत आएगी और इसके लिए सरकार द्वारा टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस विस्तार से नारनौल और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

हाल ही में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के विभिन्न जिलों में अढ़ाई दर्जन से अधिक नए स्वास्थ्य भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इनमें 13 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 12 सब हेल्थ सेंटर, 3 प्राइमरी हेल्थ सेंटर, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और एक सब-डिविजनल हॉस्पिटल शामिल हैं। 

इन सभी निर्माण कार्यों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर काफी उन्नत हुआ है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार केवल नए भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुराने अस्पतालों का नवीनीकरण, मरम्मत और सौंदर्यकरण भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है, 

ताकि मरीजों और उनके परिजनों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सहज वातावरण में उपचार मिल सके।आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों के विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनसहभागिता सरकार की प्राथमिकता है।स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहां आवश्यकता महसूस होगी, सरकार चिकित्सा संस्थानों का विस्तार और उन्नयन करती रहेगी ताकि किसी भी स्तर पर सुविधाओं की कमी न रहे। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और समय-समय पर अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं। 

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad