सीएम नायब सैनी लोगों से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दें : दिग्विजय चौटाला
भिवानी, 17 फरवरी : भिवानी पहुंचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार व इनेलो को जमकर घेरा। उन्होंने बेकाबू कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का इस्तीफा मांगा और इनेलो के दावों पर जमकर चुटकी ली।
गौरतलब है कि जेजेपी 13 मार्च को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला को जन्मदिन पर हांसी में सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस के रूप में मनाएगी। इसे जेजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इसी को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में हरियाणा सरकार और इनेलो को निशाने पर लिया।
दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले बेकाबू होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा की नायब सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने कहा कि कल रोहतक आईजी ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोली और मर्डर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फैंक दिया था और भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि क़ानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार सीएम हैं।
दिग्विजय चौटाला यहीं नहीं रूके, उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बन चुका है। नायब सरकार में हरियाणा के बिहार व यूपी के भी बदतर हालत हो चुकी हैं। सीएम सैनी को अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रहा। नायब सैनी को हरियाणा की जनता से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि 10 प्रतिशत पीडि़त की शिकायत करते हैं, 90 फिसदी तो गुंडों से डरकर फिरौती दे देते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम रहे बंसीलाल, भजनलाल व चौटाला ने कानून व्यवस्था को कायम रखा। दिग्विजय ने पहली बार कहा कि नायब सिंह सैनी से तो मनोहरलाल खट्टर की भी कानून व्यवस्था पर बढिय़ा पकड़ थी। दिग्विजय ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जेजेपी जल्द रणनीति बनाकर सरकार को घेरेगी। हरियाणा को गैंगलैंड नहीं बनने देंगे, नायब सैनी की कुर्सी को हिलाकर दम लेंगे।
सरकार के बाद दिग्विजय चौटाला के निशाने पर इनेलो रही। उन्होंने बुढ़ापा पैंशन बहाल करवाने के इनेलो के दावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता टायर्ड व रिटायर्ड मानसिकता के हैं, जो हमेशा मुखालते में रहते हैं। वो तो ये भी दावा कर सकते हैं कि इनेलो ना होती तो देश गुलाम हो जाता। दिग्विजय ने कहा कि क्रेडिट वार में मत जाओ, मै में मत जाओ, इस मैं ही में तो पहले मारा था और मैं भविष्य में भी ले डूबेगी। साथ ही हरियाणा के बजट को लेकर सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कोई ष्टरू नहीं, हरियाणा दिल्ली से चल रहा है।