कांग्रेस पूरी तरह एकजुट जबकि भाजपा में गुटबाजी चरम पर : राव नरेंद्र सिंह

Haryana Congress Palwal visit; पलवल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर सह प्रभारी जितेंद्र बघेल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान,पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को लेकर […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 13 Apr 2026 17:39:PM
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट जबकि भाजपा में गुटबाजी चरम पर : राव नरेंद्र सिंह

Haryana Congress Palwal visit; पलवल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर सह प्रभारी जितेंद्र बघेल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान,पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को लेकर कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही इन विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जो धन का उपयोग किया था वह बेकार गया क्योंकि जिस लिए उन्होंने धन बल का प्रयोग किया था उनका वो प्रत्याशी (सतीश नांदल) चुनाव ही नहीं जीत पाए। अपनी पार्टी के क्रॉस वोटिंग करने वालों को उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनाया है लेकिन उन्होंने जनादेश का अपमान किया है उन्हें अपने विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही कांग्रेस की गुटबाजी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी आज चरम पर है। राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव को सिंबल पर लड़ेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों का दौरा किया गया और किसानों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद को लेकर जो शर्तें लगाई गई है वो अनावश्यक है,जिसके कारण किसानों व गरीब लोगों को परेशान करने के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जब किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करा दिया है, तो किसानों को दोबारा से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन करने,,ट्रेक्टरों पर नंबर प्लेट लगाने जैसे सहित अन्य नियम बनाकर किसानों को परेशान करने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि गेहूं की फसल में नमी के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया है। खरीद एजेंसियों द्वारा जो गेहूं की फसल की नमी चेक की गई तो उसमें नमी की मात्रा को अधिक दर्शाया गया जबकि आढ़ती द्वारा लाई गई मशीन में नमी की मात्रा कम देखने को मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है। मंडियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई है। फसल की लिफ्टिंग समय पर नहीं की जा रही है जिसकी वजह से किसानों की फसल पेमेंट समय पर नहीं हो रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई है। लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री बयान देते है कि बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की फसल को फायदा हुआ है। कृषि मंत्री को यह जानकारी नहीं है कि फसल पकने के बाद बारिश से फसलों में नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष मंडियों का जाकर किसानों से बातचीत कर रहे है और किसानों को होने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस दौरान गेहूं खरीद और अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री करन दलाल,पूर्व अध्यक्ष उदयभान एवं जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भी भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए भाजपा पर हमला बोला।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad