धर्मेंद्र के डिस्चार्ज के बाद परिवार ने जारी किया बयान, कहा- अफवाहों से दूर रहें

Dharmendra Health News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापसी की। यह खबर उन लाखों प्रशंसकों के लिए राहत भरी है। Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए. 89 साल के […]
Khushi
By : Updated On: 12 Nov 2025 12:20:PM
धर्मेंद्र के डिस्चार्ज के बाद परिवार ने जारी किया बयान, कहा- अफवाहों से दूर रहें

Dharmendra Health News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापसी की। यह खबर उन लाखों प्रशंसकों के लिए राहत भरी है।

Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बुधवार सुबह आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए. 89 साल के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को 1 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करीब 11 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

सनी देओल की टीम ने ऑफिशियल बयान

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सनी देओल की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है,’ धर्मेंद्र अब अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं और घर पर अपना इलाज जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की अटकलें लगाने से बचें और इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें।’ टीम ने आगे लिखा, ‘हम सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। धर्मेंद्र जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए दुआ करते रहें। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।’

फैन ने आंसुओं के साथ मांगी धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की दुआ

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के एक फैन का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका एक फैन मुंबई स्थित उनके घर के बाहर आंसुओं से भरी आंखों के साथ उनकी जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता नजर आ रहा है। फैन के हाथ में एक प्लेकार्ड भी दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है – ‘जल्दी ठीक हो जाइए धर्मेंद्र जी, देश आपको प्यार करता है।’

धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जहां वो पिछले कई दिनों से इलाज के लिए भर्ती थे। उनके स्वस्थ होकर घर लौटने की खबर ने फैन्स के बीच राहत की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad