मॉनसून के कारण हमीरपुर में करोड़ों का नुकसान, कईं योजनाएं पानी में बही

Himachal Pradesh Damage due to Rain: मॉनसून से अब तक साढ़े तीन करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। इससे लोकनिर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। Loss of crores in Hamirpur: समय से पहले पहुंचे मॉनसून ने हमीरपुर के करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा दिया। बारिश की वजह से हमीरपुर जिले को करीब साढ़े […]
Khushi
By : Updated On: 28 Jun 2025 09:12:AM
मॉनसून के कारण हमीरपुर में करोड़ों का नुकसान, कईं योजनाएं पानी में बही

Himachal Pradesh Damage due to Rain: मॉनसून से अब तक साढ़े तीन करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। इससे लोकनिर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।

Loss of crores in Hamirpur: समय से पहले पहुंचे मॉनसून ने हमीरपुर के करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा दिया। बारिश की वजह से हमीरपुर जिले को करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान लोकनिर्माण विभाग को उठाना पड़ा है। बारिश की वजह से कई सडक़ें दलदल में तबदील हो गई हैं और कईं सड़कों को बारिश से काफी नुकसान भी पहुंचा है।

वहीं जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। कुछ समय पहले मानखड्ड पर बनी उटप साहड़वी योजना की मशीनरी भी पानी की बाड़ में बह गई थी, हालांकि बाद में इसे रिकवर कर लिया गया था। इसी तरह बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।

लोकनिर्माण विभाग को दो करोड़ से अधिका का नुकसान

जानकारी के मुताबिक मानसून में अब तक जिला को तीन करोड़ 45 लाख 15500 का नुकसान हो चुका है। इसमें लोकनिर्माण विभाग को दो करोड़ 90 लाख छह हजार का नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग की योजनाएं फ्लड से प्रभावित हुई हैं तथा नुकसान का आकलन 43 लाख पांच हजार रुपए किया गया है।

वहीं बिजली बोर्ड को मॉनसून से अब तक सात लाख 4500 रुपए का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही एक कच्चा मकान गिरा तथा एक पशु-शाला बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है, एक डंगा भी गिरा तीनों को मिलाकर नुकसान का आकलन पांच लाख रुपए किया गया है।

एडीएम हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉनसून से अब तक साढ़े तीन करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। इससे लोकनिर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। आईपीएच तथा बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। एक मकान व पशुशाला को भी काफी क्षति पहुंची है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad