चम्बा में बर्फबारी और बारिश का मज़ा, खज्जियार में सैलानियों की उमड़ी भीड़

Snowfall in Chamba: चम्बा जिले में मौसम ने करवट ली है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी ने ठंड के साथ साथ खूबसूरती भी बढ़ा दी। ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ खज्जियार में पर्यटकों ने बर्फ से ढके नजारों का भरपूर आनंद लिया। सैलानी बता रहे हैं कि अचानक हुई बर्फबारी ने उनका भ्रमण […]
Jaspreet Singh
By : Published: 24 Jan 2026 17:53:PM
चम्बा में बर्फबारी और बारिश का मज़ा, खज्जियार में सैलानियों की उमड़ी भीड़

Snowfall in Chamba: चम्बा जिले में मौसम ने करवट ली है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी ने ठंड के साथ साथ खूबसूरती भी बढ़ा दी। ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ खज्जियार में पर्यटकों ने बर्फ से ढके नजारों का भरपूर आनंद लिया।

सैलानी बता रहे हैं कि अचानक हुई बर्फबारी ने उनका भ्रमण यादगार बना दिया। कैमरों में फोटो खिंचवाने और बर्फ के साथ खेलों का आनंद लेने में वे व्यस्त रहे।

हालांकि तेज हवाओं और तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब 100 से अधिक सड़कें बर्फबारी के चलते बंद रही और कुछ घरों की छतें भी उड़ गईं। लेकिन, किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने सैलानियों से अपील की है कि दिन में ही भ्रमण करें और रात में बाहर निकलने से बचें। उन्होंने कहा कि पहले से ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad