Dhurandhar का धांसू ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए रणवीर, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, पर अर्जुन रामपाल ने किया सब को हैरान

Dhurandhar Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर मच एटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही धूम मचा दी है। फिल्म में रणवीर के अवाला 4 और दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं, जो अपने डायलॉग्स से आग लगा देंगे। Dhurandhar Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मच […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 18 Nov 2025 13:41:PM
Dhurandhar का धांसू ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए रणवीर, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, पर अर्जुन रामपाल ने किया सब को हैरान

Dhurandhar Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर मच एटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही धूम मचा दी है। फिल्म में रणवीर के अवाला 4 और दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं, जो अपने डायलॉग्स से आग लगा देंगे।

Dhurandhar Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें रणवीर सिंह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के हर सीन में कई धांसू डायलॉग हैं जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। रणवीर के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी अपने किरदार से दर्शकों के होश उड़ा रहे हैं। ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ा दी है।

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन, दिल्ली ब्लास्ट के चलते इसे टाल दिया गया। दर्शक इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आज उनका इंतजार खत्म हो गया।

बेरहम अवतार में अर्जुन रामपाल

आदित्य धर के निर्देशन में बने ‘धुरंधर’ के ट्रेलर में दिमाग के तार हिला देने वाला दमदार एक्शन और खून खराबा देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का किरदार भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के बेरहम ISI मेजर के किरदार से होती है। इसमें अर्जुन एक शख्स के शरीर में कीलें गाढ़कर उसे बेरहमी से दर्द से तड़पाता है और फिर भारत को बर्बाद करने की धमकी देता है।

‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज

लंबे बालों और दाढ़ी में रणवीर सिंह धुरंधर के ट्रेलर में बेहद खतरनाक लग रहे हैं। अभिनेता मारते, घूंसे मारते और मारते ऐसे हैं जैसे यह कोई आसान काम न हो। बैकग्राउंड में जोशीले संगीत के साथ, धुरंधर का ट्रेलर ज़ोरदार तरीके से बताता है कि यह कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं है। वीडियो दर्शकों को हिंसा और खून-खराबे की एक झलक दिखाता है, जो इसे रणवीर के लिए बड़े पर्दे पर एक बेहतरीन वापसी बनाता है।

यहां देखें ट्रेलर

अक्षय खन्ना से लेकर माधवन तक का है हैरान करने वाला रोल

ट्रेलर बेहद दमदार, हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर है। इससे पहले ‘धुरंधर’ के फर्स्ट-लुक टीजर में अक्षय खन्ना के भी लुक ने दर्शकों में एक अजीब सी बेचैनी बढ़ा दी थी। इस ट्रेलर में हर कलाकार ने अपने लुक, एक्ट और दमदार भूमिका से लोगों के दिलों को छूने में कामयाब होते दिख रहे हैं। हाल ही में रिलीज माधवन का भी फर्स्ट लुक चर्चा में रहा। इस ट्रेलर में माधवन काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वैसे कहा जा रहा है कि उनका ये लुक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित है।

5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हो रही ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह के लीड रोल वाली ये फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म दो भागों में आ रही है। संभव है कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ अगले साल रिलीज होगी। रिपोर्ट्स ये भी है कि दूसरा पार्ट जून 2026 से पहले बड़े पर्दे पर पहुंचेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad