New York firing: न्यूयॉर्क में एक अंतिम संस्कार में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Firing in Guatemala: न्यूयॉर्क के ग्वाटेमाला में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी एक अंतिम संस्कार में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने शवयात्रा में शामिल लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
घटना को एक गिरोह को लेकर चल रहे विवाद से जोड़ा गया है। दमकल विभाग ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के स्पीकर विक्टर गोमेज ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया किसोमवार को राजधानी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के दौरान हथियारबंद लोगों ने अंतिम संस्कार गृह पर हमला कर दिया।
मामले की जांच के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
न्यूयॉर्क में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हुई। इस व्यक्ति के अंतिम संस्कार में आए लोगों पर कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। हमलावारों ने मृतक के परिवार गोलियां बरसाईं। हमले में 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायरिंग की सूचना मौके से जान बचाकर भागे लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए। फायरिंग करने वाले लोग मारा साल्वाट्रुचा के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। इलाके की घेराबंदी करके आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले हैं।
मिडटाउन मैनहट्टन में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
इस बीच, दो दिन पहले अमेरिका के मिडटाउन मैनहट्टन इलाके में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। एक व्यक्ति 44 मंजिला इमारत में घुस गया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि हमलावर का नाम शेन तमुरा है। शेन एक पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी था।