राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजित होगी ‘शोकीन’ आर्ट एग्ज़ीबिशन

Shaukeen art exhibition Delhi; जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पंचकूला पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा 9 व 10 मार्च को पिंजौर और कालका क्षेत्र में संयुक्त एक्सरसाइज व ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस और आरएएफ की टीमों ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Mar 2026 15:46:PM
राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजित होगी ‘शोकीन’ आर्ट एग्ज़ीबिशन

Shaukeen art exhibition Delhi; जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पंचकूला पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा 9 व 10 मार्च को पिंजौर और कालका क्षेत्र में संयुक्त एक्सरसाइज व ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस और आरएएफ की टीमों ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोम्बिंग ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का अभ्यास किया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस संयुक्त ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पंचकूला जिले के संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर संभावित कानून-व्यवस्था की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्सरसाइज से पुलिस और आरएएफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आरएएफ की टुकड़ी के साथ पुलिस टीम द्वारा लगातार कोम्बिंग की जा रही है। ड्रिल का आज दूसरा दिन था। आने वाले दिनों में पंचकूला के अन्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर भी इसी प्रकार की कोम्बिंग और अभ्यास किया जाएगा।

इस दौरान आरएएफ टीम का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार पांडे ने किया। कालका क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि पिंजौर थाना क्षेत्र में सब-इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व टीम ने आरएएफ के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान लाइन ऑफिसर अजब सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की संयुक्त ड्रिल और अभ्यास से पुलिस बल की कार्यक्षमता और समन्वय क्षमता और मजबूत होती है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad