महिला दिवस से पहले गुरुग्राम पुलिस की अनूठी पहल,महिला थाना सेक्टर-51 में ‘ShEnergy Hub’ का उद्घाटन
गुरुग्राम पुलिस ने आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों और महिला शिकायतकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के महिला थाना सेक्टर-51 परिसर में ‘ShEnergy Hub’ की स्थापना की गई है। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने इस विशेष सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।
कमिश्नर विकास अरोड़ा की माने तो इस पहल का उद्देश्य थाना परिसर में आने वाली महिलाओं और यहां कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है।
परियोजना के तहत महिला थाना सेक्टर-51 में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में रेन गार्डन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा परिसर में सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में यह परिसर अधिक टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
विकास अरोड़ा की माने तो महिला थानों में सुविधा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है साथ ही महिला सुरक्षा के लिए महिला थाने बनाए गए हैं उसमें महिलाओं की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस के अधिकारी त्वत पर रहते हैं ताकि महिला सुरक्षित महसूस कर सके।