महाराष्ट्र स्थित नांदेड साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

Haryana Cabinet Minister reached Nanded Sahib Gurudwara: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी महाराष्ट्र स्थित नांदेड साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की।

इसके साथ ही उन्होंने तख़्त श्री हजूर साहिब नादेड़ के प्रमुख जत्थेदार संत बाबा कुलवंत सिंह से मुलाकात की।

कृष्ण बेदी ने तख़्त श्री हजूर साहिब नादेड़ के प्रमुख जत्थेदार संत बाबा कुलवंत सिंह और कमेटी के पदाधिकारियों को श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण दिया।

श्री गुरू तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के समापन पर कुरूक्षेत्र में 25 नवंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर अकाल तख्त को निमंत्रण देने के लिए कृष्ण बेदी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है।