Haryana Minister: हाल ही में पिंजौर में आयोजित मैंगो मेले के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने एक गीत और रागनी पेश की, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Minister Dr Arvind Sharma Singing in Mango Fair: हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री और गोहाना से भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी बेबाक राजनीतिक शैली और मंचीय गायन को लेकर हमेशा डॉ. अरविंद शर्मा लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में पिंजौर में आयोजित मैंगो मेले के दौरान उन्होंने एक गीत और रागनी पेश की, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में आयोजित 32वें मैंगो मेले का आयोजन किया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, तो उसी समय डॉ. अरविंद शर्मा मंच पर पहुंचे और माइक संभालते हुए फिल्मी गीत ‘जट यमला पगला दीवाना’ गाना शुरू कर दिया। उन्होंने इस दौरान की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। जिसे लोगों ने खूब सराहा और उनकी वीडियो जमकर शेयर की।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
मैंगो मेले के दौरान ही कार्यक्रम में उन्होंने कलाकारों के साथ सुर मिलाया और पूरे जोश के साथ रागनी गाते हुए नजर आए। उनकी गायन शैली, हरियाणवी लहजा और झूमने की अदा लोगों को खूब पसंद आई। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री अरविंद शर्मा मंच पर गाते नजर आए हों। उन्हें कई कार्यक्रमों, जागरण और सामाजिक आयोजनों में रागनी और गीत प्रस्तुते देखा गया हैं।
डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीता शर्मा भी संगीत की शौकीन हैं। दोनों जब किसी कार्यक्रम में एक साथ पहुंचते हैं, तो अक्सर दर्शक युगल गीत की फरमाइश कर बैठते हैं।