मणिमहेश जाने से पहले चंबा में तीर्थयात्रियों के गुणगान और डांस की वीडियो वायरल
जम्मू कश्मीर से आए श्रद्धालु मणिमहेश कैलाश जाने से पहले चंबा के ऐतिहासिक चौगान में भगवान भोले नाथ का गुणगान और नृत्य करते हुए दिखे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शाही स्नान पर करीब 40 से 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने अभी तक डल झील में डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य किया, वहीं राधा अष्टमी के शाही स्नान पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री मणिमहेश कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने दिन रात चले हुए है।
हालंकि इस पवित्र यात्रा को लेकर दूर दूर से यात्री श्री मणिमहेश आते हैं, पर जम्मू कश्मीर के भिन्न भिन्न जिलों से श्रद्धालु जोकि सदियों से इस पवित्र यात्रा को हर वर्ष करते है, उनकी यात्रा अनोखी मानी जाती है क्योंकि कबीले के रूप में यात्रा करने वाले इन लोगों की भगवान भोले नाथ में श्रद्धा इतनी ज्यादा है, कि बच्चे हो यां फिर बड़े सभी लोग सैकड़ो किलोमीटर की इस पवित्र यात्रा को नंगे पांव करते है।
आज भी जम्मू कश्मीर के दद्दा बसंतगढ़ जिला उधमपुर से मणिमहेश जाने वालों का एक जत्था चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पहुंचा। इस जत्थे में छोटे छोटे बच्चों के इलावा महिलाएं और पुरुष भी समलित थे।
इन लोगों ने बताया कि हमारे लोग इस यात्रा को पड़ाव दर पड़ाव करते है,जिसमें हमारे जत्थे के लोग चंबा के चौगान में पहुंचे है,कल सभी लोग भरमौर चौरासी पहुंचेंगे और उसके बाद कुगती कार्तिक स्वामी के मंदिर में अपने साथ लाई पवित्र छड़ी की शुद्धिकरण करने के बाद हड़सर के बाद धनछोह चले जाएगें, फिर गौरीकुंड में स्नान करेंगे। अंत में हम सभी लोग डल झील पहुंच कर और अपने साथ लाई पवित्र छड़ी को स्नान करवाने के बाद हमारी घर वापसी शुरू हो जाएगी। इन लोगों का कहना है कि इस यात्रा को करने के बाद हमारा मन घर वापिस आने को नहीं करता है।