हरियाणा के जय जवान-जय किसान व खिलाडिय़ों वाले मजबूत प्रदेश में भला कोई कैसे वोट चोरी कर सकता : श्रुति चौधरी सिंचाई मंत्री

भिवानी, 24 जनवरी : ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की सुनिश्चित्ता को पूरा करने के उद्देश्य से सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिला के 42 गांवों के लिए लगभग 3 करोड़ की लागत से 42 छोटे-बड़े टैंकर व ट्रैक्टर भेंट किए। सिंचाई मंत्री ने खुद ट्रैक्टर स्टार्ट कर टैंकर व टै्रक्टरों को जिले […]
Khushi
By : Published: 24 Jan 2026 13:45:PM
हरियाणा के जय जवान-जय किसान व खिलाडिय़ों वाले मजबूत प्रदेश में भला कोई कैसे वोट चोरी कर सकता : श्रुति चौधरी सिंचाई मंत्री

भिवानी, 24 जनवरी : ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की सुनिश्चित्ता को पूरा करने के उद्देश्य से सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिला के 42 गांवों के लिए लगभग 3 करोड़ की लागत से 42 छोटे-बड़े टैंकर व ट्रैक्टर भेंट किए। सिंचाई मंत्री ने खुद ट्रैक्टर स्टार्ट कर टैंकर व टै्रक्टरों को जिले की पंचायतों को भेंट किया।

इस मौके पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने वीबी जी राम जी योजना के तहत भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में आमजन को संबोधित करते हुए इस योजना को ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए पहले से चल रही योजनाओं को वीबी जी राम जी योजना के तहत विस्तार दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य इस योजना के तहत करवाए जा सकेंगे। इस नए प्रारूप में पक्के कार्यो तथा ग्रामीण कम्यूनिटी से जुड़े हुए विभिन्न विकास कार्यो को भी अब इस योजना के तहत पूरा करवाया जा सकेगा तथा रोजगार के दिनों को भी 100 से बढ़ाकर 125 किया गया है।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल बेवजह इस योजना को मुद्दा बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि राज्यों का वीबी जी राम जी योजना में 40 प्रतिशत शेयर किया जाना कोई नई बात नहीं है। क्योंकि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में राज्यों का अनुपात 60:40 पहले भी रहता है। योजना के विभिन्न चरणों में यह अनुपात घटता-बढ़ता रहता है।

श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे उठाए जाने को भी बेमानी बताते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश जय जवान-जय किसान व खिलाडियों का प्रदेश है। ऐसे मजबूत लोगों के वोट भला कौन चोरी कर सकता है। कांग्रेस इसी प्रकार से चुनाव में संविधान बदलने के मुद्दों पर भी जनता को भ्रमित करती रही है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू किए जाने के सवाल पर श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अभी तक नहीं संभली है तथा ना ही कांग्रेस के पास कोई मुद्दे है। कांग्रेस विपक्ष के तौर पर अपना दायित्व निभाने में भी नाकामयाब रही है। जबकि लोकतंत्र में विपक्ष का इतना कमजोर होना बेहतर नहीं होता।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad