हरियाणा में सस्ती मूंगफली दिलवाने के नाम पर 23 हजार रुपए की ठगी

Haryana News: कुरुक्षेत्र शहर में सस्ती मूंगफली दिलवाने के बहाने फड़ी लगाकर मूंगफली बेचने वाले से एक आरोपी ने 23000 रुपए ठग लिए और आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। मूंगफली विक्रेता साबू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शहर में पड़ी लगाकर मूंगफली बेचता है। जानकारी अनुसार उसके पास एक व्यक्ति […]
Khushi
By : Updated On: 22 Dec 2025 17:49:PM
हरियाणा में सस्ती मूंगफली दिलवाने के नाम पर 23 हजार रुपए की ठगी

Haryana News: कुरुक्षेत्र शहर में सस्ती मूंगफली दिलवाने के बहाने फड़ी लगाकर मूंगफली बेचने वाले से एक आरोपी ने 23000 रुपए ठग लिए और आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। मूंगफली विक्रेता साबू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शहर में पड़ी लगाकर मूंगफली बेचता है।

जानकारी अनुसार उसके पास एक व्यक्ति आया जिसने उसको बताया कि वह सस्ती मूंगफली उसको दे देगा। इसके बाद उसने उस व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर लिया और उसको 23000 रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपी 23000 रुपए लेकर मौके से फरार हो गया है। साबू ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दे दी है और उचित कार्यवाही की मांग की है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad