फरीदाबाद में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 6 से 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
फरीदाबाद जिले में बुधवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें 6 से 8 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप संचालक सहित अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं।
बुधवार की सुबह करीब 6 बजे ही फरीदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की जा रही है।
शहर में इन जगहों पर छापेमारी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें शहर में अलग अलग जगह पर छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उनमें सेक्टर 11 स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस और सेक्टर 21 में निवास शामिल है। इसके अलावा सेक्टर सेक्टर 17 और सेक्टर 28, नहर पार इलाके के कई स्कूल शामिल है।
सूत्र ने बताया कि 6 से 8 ठिकानों पर आईटी की टीमें छापेमारी कर रही है। क्टर नौ के मकान नंबर 504-505 में रानी रॉड के मालिक दीपक गुप्ता के यहां भी छापेमारी हो रही है।
बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ये छापेमारी किसी बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होने के चलते की जा रही है । मिल जानकारी के मुताबिक स्कूलों औक कंपनी के रिकार्ड को चेक किया जा रहा है।