नगर निकाय चुनाव सिंबल पर चुनाव लड़ेगी इनेलो : अभय चौटाला

भिवानी, 13 अप्रैल : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि इनेलो पार्टी इस बिल का स्वागत करती है। जिसके माध्यम से महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला के समय से ही उनकी पार्टी महिलाओं को लोकसभा तथा […]
Khushi
By : Updated On: 13 Apr 2026 14:43:PM
नगर निकाय चुनाव सिंबल पर चुनाव लड़ेगी इनेलो : अभय चौटाला

भिवानी, 13 अप्रैल : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि इनेलो पार्टी इस बिल का स्वागत करती है। जिसके माध्यम से महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला के समय से ही उनकी पार्टी महिलाओं को लोकसभा तथा विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के हक में रही है।

यह बात उन्होंने भिवानी अनाज मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों की खरीद के समय आ रही परेशानियों को सरकार दूर करे, बायोमैट्रिक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के फोटो खींचने जैसे नियमों को सरकार वापिस नहीं लेती है तो आने वाले दो दिन बाद इनेलो मंडी में नए नियमों का विरोध करते हुए व्यापक स्तर पर जनमत तैयार करेगी।  

अभय सिंह चौटाला ने मंडियों में खरीद को लेकर कहा कि नए नियम लागू होने से फसलों की खरीद पर प्रभाव पड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा फसलों की खरीद के लिए जो पूल बनाए गए है, उसमें कमी आएगी। फसलों की खरीद में राज्य सरकार को केंद्रीय फसल खरीद पूल पर हजारों करोड़ का कमीशन मिलता है। इससे राज्य सरकार की आय घटेगी तथा मंडियों में खरीद में दिक्कत आने से प्रदेश के किसान राजस्थान व पंजाब का रूख करेंगे।

इससे व्यापारियों का कमीशन घटने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि फसल खरीद को लेकर राज्य सरकार नियमों में ढ़ील दे।अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि मंडियों में फसल बिकवाली को लेकर किसानों को दिक्कतें आ रही। फसलों में नमी को लेकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाण प्रदेश के विभिन्न किसान यूनियनों को एकत्रित होकर काम करना चाहिए। इनेलो पार्टी अगले दो दिनों में मंडियों में लगे नए नियमों की वापिसी का इंतजार करेगी, इसके बाद व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अभय सिंह चौटाला ने नगर निकाय चुनाव को सिंबल पर लडऩे के सवााल पर कहा कि इनेलो नगर निकाय चुनाव अपनी पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। जननायक जनता पार्टी तोडऩे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जजपा नेताओं के आरोप के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी बनाने का काम भी मनोहर लाल ने ही किया था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad