कृत्रिम खादों की बजाए हरियाणा प्रदेश एक लाख एकड़ भूमि में करेगा प्राकृतिक खेती : भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह

Haryana News: भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बगैर कृत्रिम खादों के प्राकृतिक खेती करने के मामले में एक रोल मॉडल प्रदेश होने जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार प्रदेश में एक लाख एकड़ भूमि को बगैर डीएपी व यूरिया के प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 07 Feb 2026 13:44:PM
कृत्रिम खादों की बजाए हरियाणा प्रदेश एक लाख एकड़ भूमि में करेगा प्राकृतिक खेती : भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह

Haryana News: भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बगैर कृत्रिम खादों के प्राकृतिक खेती करने के मामले में एक रोल मॉडल प्रदेश होने जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार प्रदेश में एक लाख एकड़ भूमि को बगैर डीएपी व यूरिया के प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। यह बात उन्होंने भिवानी के पंचायत भवन में ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर वितरण समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने 24 पंचायतों को 72 लाख रूपये की राशि के ट्रैक्टर भेंट किए।

सांसद धर्मबीर सिंह ने ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीण इंस्फ्रास्टर्चर बेहतर हो, इसके लिए गांवों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य किए जा रहे है। जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा भी बेहतर सेल्फ हैल्प गु्रप बनाने के लिए किया जाएगा तथा वहां सफलतम रूप से चल रहे स्वयं सहायता समूहों की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी इनका गठन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में स्वच्छता व सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इन ट्रैक्टरों का वितरण किया गया है, जहां वे आने वाले समय में 200 टैक्ट्रर मार्च के अंतिम सप्ताह तक तीन जिलों भिवानी, दादरी व महेेंद्रगढ़ जिलों में वितरित किए जाएंगे। गांव में कूड़े-करकट को एकत्रित कर उसकी खाद बनाने के कार्यो पर भी ग्राम पंचायतों द्वारा ध्यान दिया जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हालही के बजट में केंद्र सरकार ने दो लाख करोड़ रूपये की सब्सिडी का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था के लिए 72 हजार करोड़ दिए है, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुल बजट का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों के विकास के लिए दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जमीनी पानी व वॉटर लो की समस्या है, उनके रीहैबलीटेशन के लिए कार्य किया जाएगा।

पत्रकारों द्वारा यूरोपियन से जो ट्रेड डील हुई है, इस मामले में सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। इस ट्रेड डील के बाद भारत के सैक्सेश में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी ट्रेड डील को लेकर लिखित में कोई प्रावधान नहीं आया। इस डील के लिखित बिंदुओं को आने के बाद वास्तविक लाभ का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि जो टैक्स अब 50 प्रतिशत व 25 प्रतिशत होता था, वह अब 18 फीसदी पर आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत आज एक उभरती ताकत है, वैश्विक स्तर पर इस बात को दुनिया के देश मानने लगे है। कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद की कार्रवाई में दखल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि देश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में देश के चुनिंदा लोगों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद से बेहतर भाईचारा ग्राम पंचायतों में है।

इस मौके पर गांव शिमली के सरपंच प्रहलाद व गांव रोहणात निवासी सुरेंद्र ने बताया कि सांसद द्वारा जो ट्रैक्टर उन्हे गांव की साफ-सफाई के लिए उपलब्ध करवाए गए है, इससे गांव की स्वच्छता बढ़ेगी तथा गांव के अन्य विकास कार्यो के लिए भी मदद मिलेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad