जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा, ITBP जवानों को ले जा रही बस सिंध नदी में गिरी
Jammu and Kashmir के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।
Ganderbal ITBP Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक बड़ा हादसा हुआ। एक बस जिसमें ITBP जवान सवार थे, वह कुल्लान पुल से सिंध नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है।
जम्मू-कश्मीर SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड ने सिंध नदी के कुल्लान में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुछ हथियार गायब हैं, तो कुछ को बरामद कर लिया गया है। गांदरबल में हुए हादसे की जानकारी SDRF की तरफ से दी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के बाद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।