जींद की सबसे बड़ी शादी, डिप्टी स्पीकर ने कायम की मिसाल, अपने बेटे की शादी में लिया एक रुपया शगुन
Jind News: उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा के बेटे ऋषि की शादी पर प्रीति भोज का दौर चला। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री लगभग तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
Haryana Deputy Speaker Takes One Rupee as Shagun: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा ने जींद जिले के की सबसे बड़ी शादी अपने बेटे ऋषि की करवाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने शुगुन में केवल 1 रुपया लेकर बिना दहेज की शादी का संदेश लोगों को दिया। डॉ मिड्ढा ने किसी भी मेहमान से शगुन नहीं लेकर बड़ी मिसाल पेश की।
डॉ मिड्ढा ने अपने बेटे की शादी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लोगों को देते हुए कहा कि बेटी होगी, तो बेटों की शादी होगी। अगर बेटियां नहीं होंगी तो बेटों के लिए बहू कहां से लाएंगे।
बता दें कि जींद में सफीदों रोड़ पर एकलव्य स्टेडियम के पास एचएसवीपी के लगभग 8 एकड़ के खाली मैदान में रविवार सुबह से लेकर रविवार देर रात तक विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा के बेटे ऋषि की शादी पर प्रीति भोज का दौर चला। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री तथा कांग्रेसी सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, हिसार के कांग्रेसी सांसद जयप्रकाश समेत विपक्ष के भी लगभग तमाम बड़े नेता शामिल हुए। सीएम नायब सैनी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने डॉ कृष्ण मिड्ढा के बेटे ऋषि को शादी पर आशीर्वाद दिया।
सबसे बड़ी शादी में शगुन के रूप में लिया महज एक रुपया
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा ने अपने बेटे ऋषि की जींद जिले की सबसे बड़ी शादी में महज एक रुपया शगुन के रूप में लेकर दहेज प्रथा पर करारी चोट की। यही नहीं, उन्होंने अपने बेटे की शादी में आए किसी भी मेहमान से शगुन नहीं लिया। उन्होंने बेटे के शादी समारोह में आए लोगों का आभार जताते हुए लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।