Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਸੋਨਮ ਵਾਂਗਚੁਕ ਮੇਦਾਂਤਾ ਹਸਪਤਾਲ ਸ਼ਿਫਟ, ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਕਸ਼ਨ... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ PM ਨਿਵਾਸ ਬਾਹਰ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਧਰਨਾ, ਰਾਹੁਲ-ਪ੍ਰਿਯੰਕਾ ਸਮੇਤ ਕਈ ਵਿਰੋਧੀ ਆਗੂ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ... 3 ਤੋਂ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਗੂੰਜੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ, CM ਮਾਨ ਦੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ...ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਿਤਿਨ ਕਤਲ ਕੇਸ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫੜਿਆ ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ... ओम बिड़ला और राजनाथ सिंह समेत देश के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई...

17 मई से जन-जन अभियान चलाकर लोगों को एकजुट करेगी जेजेपी- दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 13 मई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 17 मई से युवा जेजेपी प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हम अगले छह महीनों में सभी 23 जिलों और सभी 90 हलकों में जाकर लोगों को जेजेपी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे और डबवाली हलके […]
Khushi
By : Updated On: 13 May 2026 20:41:PM
17 मई से जन-जन अभियान चलाकर लोगों को एकजुट करेगी जेजेपी- दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 13 मई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 17 मई से युवा जेजेपी प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हम अगले छह महीनों में सभी 23 जिलों और सभी 90 हलकों में जाकर लोगों को जेजेपी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे और डबवाली हलके से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

इसके बाद 19 मई को ऐलनाबाद, 22 मई को रानियां, 25 मई को सिरसा व कालांवाली, 26 मई को फिर डबवाली, 29 मई को फतेहाबाद और 30 मई को टोहाना व रतिया में युवा जेजेपी के जन-जन अभियान के कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। बुधवार को दिग्विजय चौटाला रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में युवा जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले इस बैठक में उन्होंने युवा जेजेपी पदाधिकारियों को जन-जन अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

पत्रकारों से रूबरू होते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में हर रोज नए-नए ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिससे देश और प्रदेश का माहौल निरंतर खराब होता जा रहा है। उन्होंने हरियाणा के संदर्भ में कहा कि आज सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और सफाई कर्मचारियों को जेजेपी का समर्थन है, सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा के बच्चों की बजाय बाहर के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है और इसका जेजेपी आने वाले समय में कड़ा और जोरदार विरोध करेगी। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध के हालात सबके सामने है और पुलिस द्वारा लोगों को बेवजह परेशान करने के भी मामले रोजाना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे है।

दिग्विजय ने कहा कि जो लोग इस खराब सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते है, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए जाते है। ऐसे में जेजेपी इस खराब माहौल के बीच जन-जन अभियान चलाकर खासकर युवाओं को जागरूक करेगी और लोगों को एकजुट करेगी।

जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से लड़ने और देश को अराजकता से बचाने के लिए हम सबको संगठित होने की जरूरत है और आने वाले समय में हर कोई इस बात को समझ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज ये बात यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी जैसे बड़े नेता भी कह रहे है। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ जननायक चौधरी देवीलाल ने सबको संगठित किया था, तभी देश में बदलाव आया था। इस अवसर पर जेजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, युवा जिला प्रभारी व युवा जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News