टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड को झटका, Kane Williamson ने T20I से ली रिटायरमेंट, वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे
Kane Williamson Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर केन विलियमसन ने T20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, वो न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।
Kane Williamson T20I Retirement: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने रविवार को टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि, अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम को स्पष्टता की जरूरत है।विलियमसन अपने देश के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर इस फॉर्मेट को अलविदा कहेंगे।
उन्होंने 93 मैचों में 18 अर्धशतकों के साथ 33.4 की औसत से 2,575 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारने वाले मैच में 85 रन बनाए थे और 2016 और 2022 में सेमीफाइनल में भी टीम का नेतृत्व किया था।
रिटायरमेंट पर क्या बोले केन विलियमसन
केन विलियमसन ने अपने T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट पर कहा कि ये कुछ ऐसा है जिसका मैं लंबे समय से हिस्सा रहा हूं और मैं उन मेमोरी और एक्सपीरियंस के लिए बहुत आभारी हूं। ये मेरे और टीम के लिए सही समय है, इससे टीम को आगे की सीरीज और अगले T20 वर्ल्ड कप के प्लान पर फोकस करने में आसानी होगी। इस टीम में बहुत सारा टैलेंटेड है, इन खिलाड़ियों को आगे लाना और उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना जरूरी होगा। केन विलियमसन के रिटायरमेंट पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा- हम उनका पूरा समर्थन करते हैं, जितना संभव हो हम उन्हें खेलते देखना चाहेंगे। लेकिन, इसमें कोई संदेह नहीं कि केन विलियमसन न्यूजीलैंड क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक है।
T20 इंटरनेशनल में ऐसा रहा केन विलियमसन का सफर
केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है। T20 फॉर्मेट में उन्होंने 93 मैचों में 2575 रन बनाए है, उनसे आगे इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल है, जिन्होंने 3531 रन बनाए थे। केन विलियमसन ने 75 मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी की, जिसमें उन्होंने 39 मैच अपनी कप्तानी में जिताए थे।
उन्होंने 2016 और 2022 T20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इसके अलावा 2021 वर्ल्ड कप में फाइनल में भी टीम पहुंची, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली, लेकिन अब उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वो टीम के वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे।
अब केन विलियमसन कहां खेलते हुए दिखेंगे?
अब उनकी अगली झलक 26 नवंबर से बे ओवल में शुरू होने वाले प्लंकेट शील्ड मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से देखने को मिल सकती है, जहां उनका मुकाबला ऑकलैंड से होगा। पर केन का मुख्य फोकस फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर है, जो 2 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।