लोकसभा में हुए हंगामे पर बोलीं Kangana Ranaut, ‘अमित शाह के मुंह पर पत्थर मारे’
Kangana Ranaut Reaction: अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में 130 वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया तब विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में सांसदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।
Opposition MPs throw paper at Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 अगस्त (बुधवार) को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए। इन तीन विधेयकों में केंद्र सरकार का 130 वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। बिल पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने सदन में बिल की कॉपी फाड़कर गृहमंत्री की ओर फेंकी. इसको लेकर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।
विपक्ष के हंगामे पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने कहा, ‘संसद में जो आज हुआ, जिस तरह का दृश्य हमने देखा, वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मिंदा कर देगा। जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में विधेयक पेश कर रहे थे, तब विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने उनका माइक हटाने की कोशिश की। यहां तक विपक्षी नेताओं ने विधेयक को फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह के मुंह पर फेंक दिया। इसके अलावा, उनमें कई लोग ऐसे भी लोग थे, जो पत्थर लेकर आए थे। उन्होंने गृह मंत्री के मुंह पर पत्थर मारे।’
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से विपक्षी पार्टियों के सांसद हिंसा कर रहे थे, उस समय हमारी पार्टी के नेताओं ने बहुत संयम से काम लिया, लेकिन संसद के भीतर कब तक ऐसा कब तक चलता रहेगा, यह सबसे बड़ी चिंता का विषय है।’
विपक्ष ने की विधेयक की कड़ी आलोचना
जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस विधेयक को पेश किया, वैसे ही विपक्ष के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष ने नेताओं ने इस विधेयक की कड़ी आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग भी की। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस विधेयक को असंवैधानिक करार देते हुए कहा, ‘यह विधेयक राज्य की संस्थाओं की ओर से राजनीतिक दुरुपयोग करने के लिए दरवाजे भी खोलता है, जिनके मनमाने आचरण पर सुप्रीम कोर्ट बार-बार आपत्ति जता चुका है।’