कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की हुई लड़ाई, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट की वीडियो वायरल
हाल ही में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ, जिसे यूजर्स ने ‘पीआर स्टंट’ बताया। यहां पढ़िए और जानिए विवाद क्यों हुआ।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी किया है। एक ओर शो में आ रहे गेस्ट की चर्चा है तो वहीं दूसरी ओर शो की कास्ट के बीच झगड़ा हो गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ये शो एक बार फिर लोगों को खूब हंसा रहा है। शो में कमाल की कास्ट नजर आ रही है, जो सालों से लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब है। हर एपिसोड में अलग-अलग गेस्ट नजर आ रहे हैं, जिनकी काफी हाइप रहती है और इसके बीच ही एक और चर्चा शुरू हो गई, कहा जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की लड़ाई हो गई है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है और इसी ने इस चर्चा को जन्म दिया है।
सामने आए वीडियो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक दोनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रैक्टिस शेड्यूल के लिए झगड़ते दिखे, जबकि शो का क्रू उन्हें शांत करवा रहा था। कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई देख फैंस को झटका लगा। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे ‘पीआर स्टंट’ बताया। यूजर्स यह भी बोले कि कृष्णा और कीकू शारदा ने प्रैंक किया है, और उनकी कोई लड़ाई नहीं हुई है। झगड़े की असल वजह तो सामने नहीं आई है, पर वायरल वीडियो में एक क्रू मेंबर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आपका जब कॉल आया मैंने आपको बोला पर इनका जब कॉल आया मैंने इनको भी बोला हुआ था।