हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों से हिला किन्नौर, जानें कितनी थी तीव्रता
Kinnaur Earthquake: 5 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. सुबह 4 बजे आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल गए, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है. हिमाचल प्रदेश में गुरुवार, 5 फरवरी को किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप […]
By :
Khushi
Updated On: 05 Feb 2026 14:13:PM
Kinnaur Earthquake: 5 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. सुबह 4 बजे आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल गए, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है.
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार, 5 फरवरी को किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. अलसुबह करीब 4.00 बजे नींद के बीच महसूस किए गए झटकों से लोग चौंक गए और घरों से बाहर आ गए.
गनीमत की बात यह रही कि भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र किन्नौर क्षेत्र में 31.58° उत्तरी अक्षांश और 78.42° पूर्वी देशांतर पर स्थित था. भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. झटके सुबह 3:59:52 बजे महसूस किए गए थे.