कुरुक्षेत्र इजलास दूसरी बार रद्द, 20 फरवरी को सिख ज्यूडिशरी आयोग में सुनवाई
HSGMC meeting 24 February; हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा 24 तारीख को कैथल जिले के नीम साहिब गुरुद्वारे में HSGMC कमेटी के 36 मेंबरों की होगी मीटिंग ले सकते हैं कोई भी बड़ा फैसला, उससे पहले 20 फरवरी को हरियाणा सिख ज्यूडिशरी आयोग में तारीख लगी हुई है इसी को देखते हुए आज कुरुक्षेत्र का इजलास रद्द किया गया है।
अब 24 फरवरी को कैथल नीम साहिब गुरुद्वारे में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी झींडा ग्रुप के 36 मेंबरों की बैठक होगी।
कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ जाते समय पिपली रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि आज का इतिहास रद्द किया गया है और अब 24 फरवरी को कैथल जिले के नीम साहिब गुरुद्वारा में उनके समर्थक मेंबर की महत्वपूर्ण बैठक होगी और उसमें भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं उससे पहले 20 फरवरी को चंडीगढ़ सिख ज्यूडिशरी आयोग में तारीख लगी हुई है वहां से क्या फैसला आता है सभी मेंबर की उस पर निगाहें बनी है।
गौतलब की इससे पहले भी 10 फरवरी को इजलास था उसे भी रद्द कर दिया गया था और अब आज दूसरी बार कुरुक्षेत्र में होने वाले इजलास को रद्द किया गया है दो तिहाई बहुमत झींडा अपने होने वाले इजलास से पहले जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं अब वह दावा कर रहे हैं कि 24 फरवरी को कैथल में होने वाली HSGMC मीटिंग में उनके पास 36 मेंबर्स का समर्थन है.