ब्लैक पैंथर के दिवंगत एक्टर Chadwick Boseman को मिला हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम का सम्मान
Hollywood Walk of Fame: दिवंगत पति चैडविक बोसमैन को मिले सम्मान को पाकर जहां सिमोन के चेहरे पर एक हंसी थी, वहीं आंखों में नमी और दिल की गहराई में दुख का सैलाब भी था।
Hollywood Walk of Fame to Chadwick Boseman: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में ब्लैक पैंथर का रोल करने के लिए मशहूर एक्टर चैडविक बोसमैन को गुरुवार को मरणोपरांत हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम स्टार से सम्मानित किया गया। बोसमैन का 2020 में 43 साल की उम्र में कोलन कैंसर से प्राइवेट लड़ाई के बाद निधन हो गया था, जिन को एक इमोशनल सेरेमनी में याद किया गया।
CNN के मुताबिक, उनकी को-स्टार वियोला डेविस, उनके “ब्लैक पैंथर” डायरेक्टर रयान कूगलर और पत्नी टेलर सिमोन लेडवर्ड सेरेमनी में मौजूद थे। दिवंगत पति को मिले सम्मान को पाकर जहां सिमोन के चेहरे पर एक हंसी थी, वहीं आंखों में नमी और दिल की गहराई में दुख का सैलाब भी था।
‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ के स्टार सेरेमनी में सिमोन लेडवर्ड-बोसमैन के साथ ही ‘ब्लैक पैंथर’ फिल्म के डायरेक्टर रयान कूगलर और एक्टर वियोला डेविस भी मौजूद थीं। वियोला और चैडविक, साल 2020 की फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में साथ नजर आए थे।

पत्नी ने नम आंखों से कहा- आज बहुत खूबसूरत दिन
इस दौरान सिमोन लेडवर्ड-बोसमैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज का दिन बहुत खूबसूरत था, हर कोई प्यार और खुशी से भरा हुआ था। हम सभी को इस इंसान पर बहुत गर्व है, जिसे हम जानते थे, जिसे हम सभी ने शेयर किया था।’
फिल्म ’42’ से चमके थे चैडविक बोसमैन
जानकारी के लिए बता दें कि चैडविक बोसमैन ने फिल्मों में आने से पहले थिएटर और टेलीविजन में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें 2013 में तब खूब पॉपुलैरिटी मिली, जब फिल्म ’42’ में उन्होंने बेसबॉल लेजेंड जैकी रॉबिन्सन का रोल किया। इसके बाद एक्टर ने MCU में टी’चाला उर्फ ब्लैक पैंथर का रोल करके इंटरनेशनल फेम हासिल किया। यह किरदार पहली बार ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ (2016) में दिखाया गया था। इसके दो साल बाद उन्हें अपनी सोलो फिल्म, ‘ब्लैक पैंथर’ आई। चैडविक ने ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में भी इस किरदार को निभाया।
चार साल कैंसर से जंग, 43 की उम्र में मौत
चैडविक को 2016 में ही कोलन कैंसर का पता चला। चार साल इस बीमारी से जूझने के बाद 2020 में 43 साल की उम्र में एक्टर की मौत हो गई। कैंसर से अपनी लड़ाई के दौरान, चैडविक ने अपनी बीमारी को दुनिया से छिपाकर रखा और लगातार काम करते रहे। रयान कूगलर ने कहा, ‘भले ही अपने अंदर एक बुरे दौर से गुजर रहे थे, लेकिन फिर भी वह अपने स्टंट खुद करते थे, ऑफ-कैमरा डायलॉग रिहर्स करते थे। यह अविश्वसनीय था।’